19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

आनंद दुबे को कांग्रेस से बाहर करें

जमशेदपुर: टीएसपीडीएल यूनियन के महामंत्री त्रिदेव सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत से जाकर लोहरदगा स्थित उनके आवास पर मिला. यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि यूनियन की पहल पर कंपनी ठेका मजदूरों को स्थायी करती रही है पर आनंद बिहारी दुबे कांग्रेस के बैनर पर कंपनी पर अनावश्यक दबाब […]

जमशेदपुर: टीएसपीडीएल यूनियन के महामंत्री त्रिदेव सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत से जाकर लोहरदगा स्थित उनके आवास पर मिला. यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि यूनियन की पहल पर कंपनी ठेका मजदूरों को स्थायी करती रही है पर आनंद बिहारी दुबे कांग्रेस के बैनर पर कंपनी पर अनावश्यक दबाब बना रहे हैं जिससे कांग्रेस व इंटक की छवि खराब हो रही है.

त्रिदेव सिंह ने कहा कि इससे कर्मचारियों में आक्रोश है और यह कांग्रेस संगठन के हित में नहीं है. पदाधिकारियों ने उनसे मांग किया कि आनंद बिहारी दुबे को कांग्रेस से बरखास्त किया जाये जिससे कांग्रेस व इंटक के बीच समन्वय बना रहे. उन्होंने दूरभाष पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय से भी बात कर सकारात्क पहल किये जाने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री त्रिदेव सिंह, उपाध्यक्ष अमन सिंह, सहायक सचिव रमेश चौधरी, सच्चिदानंद सिन्हा, एसबी राणा, दिनेश प्रसाद, रंजन दुबे, राकेश कुमार, राजेश कुमार व अजय सिंह शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें