21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पोलियो मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए कंधे से कंधा मिला कर चलने की जरूरत : प्रखंड प्रमुख

फोटोआरजेएन 1 – पोलियो की दवा पिलाते प्रखंड प्रमुख सुमन मुर्मू.प्रतिनिधि, राजनगरराष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर में प्रखंड प्रमुख सुमन मुर्मू एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार प्रजापति ने बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिला कर की. इसके पश्चात प्रखंड प्रमुख सुमन मुर्मू ने कहा कि […]

फोटोआरजेएन 1 – पोलियो की दवा पिलाते प्रखंड प्रमुख सुमन मुर्मू.प्रतिनिधि, राजनगरराष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर में प्रखंड प्रमुख सुमन मुर्मू एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार प्रजापति ने बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिला कर की. इसके पश्चात प्रखंड प्रमुख सुमन मुर्मू ने कहा कि पोलियो जैसी बीमारी पुन: न आये, इसके लिए हमें जागरूक होकर इसे जड़ से मिटाना है. पोलियो मुक्त राष्ट्र को बनाने के लिए कंधे से कंधा मिला कर चलने की जरूरत है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन सोरेन ने कहा कि दो बूंद जिंदगी पल्स पोलियो अभियान में पूरे प्रखंड क्षेत्र के 19,403 बच्चों को पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए 203 बूथ बनाये गये हैं. इसके अलावा पांच ट्रांजिट, 7 सब डिपो, 2 मोबाइल टीम, 21 सुपरवाइजर हैं. उन्होंने बताया कि 203 आंगनबाड़ी केंद्र में 202 सहिया, 201 सेविकाएं, 44 एएनएम कार्य में लगाये गये है. बूथ के अलावा सीएचसी राजनगर, पीएचसी गोविंदपुर एवं चालियामा में भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें