वरीय संवाददाता, जमशेदपुरगांधी घाट उद्यान में गुरुवार को यथा अस्तु तथास्तु जनित संगठन शाखा श्री प्रतिपाचल परमेश्वरपुरी के संस्थापना समारोह का आयोजन किया गया. संस्था द्वारा यहां प्रभात प्राचल व प्रपात प्राचल (मॉर्निंग व इवनिंग वाक) करनेवाले लोगों का मार्गदर्शन किया गया. वॉकर्स के लिए शाखा की ओर से प्राचल पंजी की व्यवस्था की गयी है. कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने शाखा की ओर से सूर्यनमस्कार, साम्यायान, चाप्यायाम, हास्य-विनोद, प्राणायान, घोषायाम, आसन के अलावा साहित्यिक-सांस्कृतिक आयोजनों का प्रस्ताव रखा. साथ ही शाखा में पंजीकृत लोगों द्वारा कार्यकारिणी का चुनाव कराने की बात कही गयी. इस क्रम में वक्ताओं ने प्राचल परिक्रमा पर वैज्ञानिक व हिंदू दृष्टिकोण को रेखांकित किया. कार्यक्रम में यथा अस्तु तथास्तु के सतीश कुमार, डॉ राम प्रवेश सिंह, प्रभुनाथ साह, अवध किशोर सिंह, लक्ष्मण महतो, अरविंद प्रसाद समेत सभी सदस्य शामिल हुए.
BREAKING NEWS
Advertisement
प्रतिपाचल परमेश्वरपुरी का संस्थापना समारोह (फोटो : मनमोहन 11)
वरीय संवाददाता, जमशेदपुरगांधी घाट उद्यान में गुरुवार को यथा अस्तु तथास्तु जनित संगठन शाखा श्री प्रतिपाचल परमेश्वरपुरी के संस्थापना समारोह का आयोजन किया गया. संस्था द्वारा यहां प्रभात प्राचल व प्रपात प्राचल (मॉर्निंग व इवनिंग वाक) करनेवाले लोगों का मार्गदर्शन किया गया. वॉकर्स के लिए शाखा की ओर से प्राचल पंजी की व्यवस्था की गयी […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement