रांची में आज बैठक जमशेदपुर. रांची में मंगलवार को प्रधान सचिव के विद्यासागर के साथ सिविल सर्जन की एक बैठक होने वाली है. इसमें स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समस्याओं पर विचार किया जायेगा. सिविल सर्जन डॉक्टर विभा शरण ने बताया कि इस बैठक में स्टाफ की कमी पर चर्चा होगी. सदर अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहाली, एएनएम व ए ग्रेड नर्स के लिए अस्पताल में पद सृजित करने के लिए कहा जायेगा. इसके साथ ही अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य जगहों के लिए दवा, अत्याधुनिक उपकरण देने का प्रस्ताव रखा जायेगा. जिससे इस विभाग को सुचारू रूप से चलाया जा सके. इसके साथ ही अन्य समस्याओं को उनके पास रखा जायेगा. इस बैठक में राज्य के सभी सिविल सर्जन सहित अन्य लोग शामिल होंगे.
BREAKING NEWS
Advertisement
स्टाफ की कमी व विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति पर होगी बात
रांची में आज बैठक जमशेदपुर. रांची में मंगलवार को प्रधान सचिव के विद्यासागर के साथ सिविल सर्जन की एक बैठक होने वाली है. इसमें स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समस्याओं पर विचार किया जायेगा. सिविल सर्जन डॉक्टर विभा शरण ने बताया कि इस बैठक में स्टाफ की कमी पर चर्चा होगी. सदर अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement