17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हमारे पास भी है अस्तित्व बचाने की क्षमता : देवाशीष

फोटो : 10 चांडिल 4- संबोधित करते जिप उपाध्यक्ष देवाशीष राय़चांडिल : इको सेंसेटिव जोन को लेकर झारखंड किसान संघर्ष समिति (दलमा क्षेत्र) द्वारा शनिवार को महापंचायत का आयोजन किया गया़ महापंचायत का आयोजन चांडिल प्रखंड के सालगाडीह में ज्योति लाल सिंह की अध्यक्षता में की गयी़ बैठक को संबोधित करते हुए सरायकेला खरसावां के […]

फोटो : 10 चांडिल 4- संबोधित करते जिप उपाध्यक्ष देवाशीष राय़चांडिल : इको सेंसेटिव जोन को लेकर झारखंड किसान संघर्ष समिति (दलमा क्षेत्र) द्वारा शनिवार को महापंचायत का आयोजन किया गया़ महापंचायत का आयोजन चांडिल प्रखंड के सालगाडीह में ज्योति लाल सिंह की अध्यक्षता में की गयी़ बैठक को संबोधित करते हुए सरायकेला खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष देवाशीष राय ने कहा कि इको सेंसेटिव जोन के नाम पर सरकार हम ग्रामीणों को भयभीत कर रही है़ श्री राय ने कहा कि इकों सेंसेटिव जोन के गाइड लाइन में भ्रष्टाचार में लिप्त पदाधिकारी काम कर रहे है. जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि कानून का भय दिखाकर अगर पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को गुमराह करने की कोशिश की जायेगी तो हमारे पास भी अपने अस्तित्व को बचाने की क्षमता है़ जरुरत पढ़ने पर सभी ग्रामीण एकजुट होकर आंदोलन करेंगे़ महापंचायत में जिप सदस्य माधव सिंह मानकी, मुखिया सुवधनी माहली, नियती देवी, गुरुचरण सिंह, ज्योति लाल सिंह, करण हांसदा, मंगल सिंह, गुलाब सिंह, मानसिंह मार्डी, कृपाकर महतो, मधु गोप आदि काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें