23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं पर होगा मंथन (ऋषि-1)

– स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का एक दिवसीय महा सम्मेलन आज -सदर अस्पताल परिसर मंे होगा आयोजन- समस्या को लेकर 27 फरवरी को रांची में होगा विशाल प्रदर्शन संवाददाता, जमशेदपुर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का एक दिवसीय महा सम्मेलन रविवार को खास महल स्थित सदर अस्पताल परिसर में आयोजित होगा. इसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं समेत सरकारी […]

– स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का एक दिवसीय महा सम्मेलन आज -सदर अस्पताल परिसर मंे होगा आयोजन- समस्या को लेकर 27 फरवरी को रांची में होगा विशाल प्रदर्शन संवाददाता, जमशेदपुर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का एक दिवसीय महा सम्मेलन रविवार को खास महल स्थित सदर अस्पताल परिसर में आयोजित होगा. इसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं समेत सरकारी संस्था का निजीकरण, अनुबंध पर होने वाली बहाली पर रोक, जो अनुबंध पर है उनको स्थायी करने की मांग सहित अन्य समस्यों पर विचार किया जायेगा. उक्त जानकारी सदर अस्पताल परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता मंे संघ के राज्य महामंत्री रामाधार शर्मा ने दी. श्री शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न समस्या को लेकर 27 फरवरी को रांची में विशाल प्रदर्शन किया जायेगा. झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ पूर्वी सिंहभूम द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नवीन कुमार चौधरी, अनिल कुमार सिंह, वासुदेव पाणिग्रही, रवींद्र ठाकुर, पीएन शर्मा, राम बचन सिंह, राम दायल यादव, मीनू, दीपक कुमार, अनिल कुजूर, टीएन सिंह, गीता झा आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें