चांडिल. राज्य में रघुवर दास को मुख्यमंत्री नामित किये जाने से ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में खुशी की लहर है़ भाजपा के चांडिल, चौका, ईचागढ़, कुकडु और नीमडीह मंडल अध्यक्षों ने रघुवर दास को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर खुशी व्यक्त की है़ मंडल अध्यक्षों ने कहा कि रघुवर दास कुशल नेतृत्वकर्ता और सुलझे हुए ईमानदार राजनेता हैं़ इनके नेतृत्व में राज्य विकास के पथ पर अग्रसर होगी़ दूसरी ओर सीतु मिलन चौक में बुद्धिजीवियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए ठाकुर दास महतो ने कहा कि राज्य में पहली बार बहुमत वाली सरकार का गठन हो रहा है़ ऐसे में राज्य के विकास को गति मिलनी चाहिए. उन्होंने ईचागढ़ के नवनिर्वाचित विधायक साधु चरण महतो को राज्य मंत्रिमंडल में स्थान देने की मांग की़ मौके पर वृंदावन महतो, डॉ दीनबंधु महतो, विश्वनाथ उरांव, विजय कुईरी, गुरुपद सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे़
BREAKING NEWS
Advertisement
रघुवर को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर भाजपा में खुशी की लहर
चांडिल. राज्य में रघुवर दास को मुख्यमंत्री नामित किये जाने से ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में खुशी की लहर है़ भाजपा के चांडिल, चौका, ईचागढ़, कुकडु और नीमडीह मंडल अध्यक्षों ने रघुवर दास को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर खुशी व्यक्त की है़ मंडल अध्यक्षों ने कहा कि रघुवर दास कुशल नेतृत्वकर्ता और सुलझे हुए ईमानदार […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement