30.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

घरेलू हिंसा कानून से अवगत हुईं महिलाएं फोटो हैरी 4, 5

– बिष्टुपुर स्थित होटल जिंजर में हुई जिला स्तरीय बैठक – नरचर संस्था चला रही अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी अभियान- दो वर्षों में 350 चयनित महिला प्रतिनिधियों को मिला प्रशिक्षण संवाददाता, जमशेदपुरबिष्टुपुर स्थित होटल जिंजर में मंगलवार को नरचर संस्था मानगो जमशेदपुर की जिला स्तरीय बैठक हुई. संस्था की ओर से 16 दिवसीय (25 नवंबर […]

– बिष्टुपुर स्थित होटल जिंजर में हुई जिला स्तरीय बैठक – नरचर संस्था चला रही अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी अभियान- दो वर्षों में 350 चयनित महिला प्रतिनिधियों को मिला प्रशिक्षण संवाददाता, जमशेदपुरबिष्टुपुर स्थित होटल जिंजर में मंगलवार को नरचर संस्था मानगो जमशेदपुर की जिला स्तरीय बैठक हुई. संस्था की ओर से 16 दिवसीय (25 नवंबर से 10 दिसंबर तक) अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. इसे लेकर झारखंड के चार जिलों में बैठक की जा रही है. इसमें हजारीबाग, देवघर, चतरा व पूर्वी सिंहभूम शामिल है. इस दौरान महिलाओं को नेतृत्व विकास, कुशलता, स्वास्थ्य, घरेलू हिंसा के साथ सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं सहित अन्य जानकारियां दी गयी. इस कार्यक्रम के तहत दो वर्षों में लगभग 350 चयनित महिला प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया गया है. इससे झारखंड के विभिन्न जिलों की 12 संस्थाएं जुड़ी हुई है. इस दौरान संस्था के सचिव जानकी दूबे सहित संस्था के कई अन्य लोग उपस्थित थे. मंगलवार को हुई बैठक में झारखंड की पंचायतों से चयनित महिला प्रतिनिधि, संस्था की झारखंड स्थित सहयोगी संस्थाएं, आशा, ग्रामीण महिला उन्नयन समिति एवं अन्य ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश कुमार, सचिव डालसा (अपर-न्यायाधीश ), सिविल कोर्ट जमशेदपुर, शिव शंकर प्रसाद, वरिष्ठ अधिवक्ता, कमल कांत सिन्हा, अधिवक्ता (मीडिएसन सेंटर, सिविल कोर्ट), बी कामेश्वरी, अधिवक्ता (सिविल कोर्ट), रिंकी तिवारी, अधिवक्ता (सिविल कोर्ट) एवं अंजलि बोस सहित अन्य उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें