21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ईचागढ के जनता की आवाज है हिकिम महतो: राज बब्बर

फोटो: 26 चांडिल 1- संबोधित करते राज बब्बर व उपस्थित नेता़प्रतिनिधि,चांडिल ईचागढ़वासी इस चुनाव को सिर्फ चुनाव के नजरिये से न देखें़ इस चुनाव को एक आंदोलन के रुप में देखें़ झारखंड का यह चुनाव राज्य के दिशा व दशा बदलने के लिए हो रहा है़ उक्त बातें फिल्म अभिनेता सह कांग्रेस सांसद राजबब्बर ने […]

फोटो: 26 चांडिल 1- संबोधित करते राज बब्बर व उपस्थित नेता़प्रतिनिधि,चांडिल ईचागढ़वासी इस चुनाव को सिर्फ चुनाव के नजरिये से न देखें़ इस चुनाव को एक आंदोलन के रुप में देखें़ झारखंड का यह चुनाव राज्य के दिशा व दशा बदलने के लिए हो रहा है़ उक्त बातें फिल्म अभिनेता सह कांग्रेस सांसद राजबब्बर ने बुधवार को कुकडु प्रखंड के तिरुलडीह मैदान में आयोजित कांग्रेस की एक चुनावी सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही़ उन्होंने कहा कि भाजपा की नजर झारखंड की खनिज संपदा पर है़ ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी हिकिम चंद्र महतो को उन्होंने मात्र प्रत्याशी नहीं बल्कि क्षेत्र की आवाज बताया है़. कांग्रेस प्रत्याशी को ईचागढ़ से विजयी बनाकर उन्होंने लोगों से राज्य में खुशहाली लाने में सहयोग करने की अपील की़ भाजपा राज्य में अपने 12 वर्षों के शासन का हिसाब दे: सुबोधकांत पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राज्य में अपने 12 वषार्े के शासन का हिसाब दे़ उन्हांेने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को 5 केवीए बिजली मुफ्त दी जायेगी़ उन्होंने कहा कि सरकार धान का मूल्य प्रति क्विंटल दो हजार रुपये और गरीबों को 35 किलो चावल मुफ्त में दिया जायेगा़ साथ ही गरीबों को मुफ्त में टीवी और लड़कियों के विवाह के समय मंगलसूत्र देने का काम करेगी सरकाऱ राज्य में पिछड़ी जाति को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा़ सभा को कांग्रेस उम्मीदवार हिकिम चंद्र महतो के अलावा कई विशिष्ट लोगों ने संबोधित किया़ सभा में सुकदेव महतो, अनुप महतो, निखिल महतो, जयदेव साव आदि उपस्थित थे़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें