22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रधानमंत्री को सुनने चाईबासा गये ईचागढ के भाजपाई

प्रतिनिधि,चांडिलकोल्हान प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के हजारों भाजपाई चाईबासा रवाना हुए़ मंगलवार को अहले सुबह से ही चांडिल के अलावा ईचागढ़, नीमडीह और कुकडु प्रखंड के कार्यकर्ता विभिन्न वाहनों से चाईबासा के लिए रवाना हुए़ चाईबासा रवाना होने के […]

प्रतिनिधि,चांडिलकोल्हान प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के हजारों भाजपाई चाईबासा रवाना हुए़ मंगलवार को अहले सुबह से ही चांडिल के अलावा ईचागढ़, नीमडीह और कुकडु प्रखंड के कार्यकर्ता विभिन्न वाहनों से चाईबासा के लिए रवाना हुए़ चाईबासा रवाना होने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार चुनाव में पूरे राज्य के साथ कोल्हान प्रमंडल में कमल खिलेगा़ भाजपा कार्यकर्ता मधुसुदन बनर्जी, दिवाकर सिंह, समीर तंतुबाई, साहेब सिंह, मृत्युजंय कुमार, अनुज सिंह आदि ने बताया कि भाजपा ही राज्य को विकास के शिखर तक पहुंचा सकती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें