वरीय संवाददाता, जमशेदपुरबीर खालसा दल की तरफ से साकची गुरुद्वारा मैदान में तीन दिवसीय महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया है. कीर्तन दरबार 22 नवंबर से 24 नवंबर तक सुबह और शाम दोनों पहर चलेगा. इसके मद्देनजर साकची गुरुद्वारा में महिलाओं द्वारा रविवार से 20 नवंबर तक रोजाना सुबह आठ बजे से 10 बजे तक चलने वाले जपुजी साहिब का पाठ आरंभ हो गया है. 20 नवंबर को सुबह अखंड़ पाठ आरंभ होगा, जिसकी समाप्ति 22 नवंबर को सुबह होगी. इसके बाद गुरुद्वारा से शोभा यात्रा निकाली जायेगी, जो साकची गुरुद्वारा मैदान में सजे पंडाल पर पहुंचकर समाप्त होगी. कीर्तन दरबार में महान प्रचारक तथा गुरवाणी गायन करने के लिए दरबार साहिब के भाई जसविंदर सिंह जी, पटियाला वाले भाई अमरजीत सिंह तान तथा भाई ओंकार सिंह जी शहर आ रहे हैं. इसकी जानकारी बीर खालसा दल के अध्यक्ष रविंदर सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि कीर्तन दरबार को सफल बनाने के लिए अगराई का काम जारी है. अंतिम दीवान यानि 24 नवंबर को दिन में गुरु का लंगर वितरित होगा.
BREAKING NEWS
Advertisement
बीर खालसा दल का कीर्तन दरबार 22 से साकची मैदान में (फोटो आ सकता है)
वरीय संवाददाता, जमशेदपुरबीर खालसा दल की तरफ से साकची गुरुद्वारा मैदान में तीन दिवसीय महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया है. कीर्तन दरबार 22 नवंबर से 24 नवंबर तक सुबह और शाम दोनों पहर चलेगा. इसके मद्देनजर साकची गुरुद्वारा में महिलाओं द्वारा रविवार से 20 नवंबर तक रोजाना सुबह आठ बजे से 10 बजे […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement