24.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गंठबंधन धर्म के तहत ईचागढ़ में भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे : आजसू पार्टी

फोटो: 12 चांडिल 3- बैठक में उपस्थित आजसू और भाजपा के नेता़चांडिल. आजसू पार्टी के कार्यकर्ता गंठबंधन धर्म का पालन करते हुए ईचागढ़ से भाजपा प्रत्याशी साधु चरण महतो को जीताने का काम करेंगे़ उक्त बातें बुधवार को चांडिल प्रखंड के जयदा स्थित होटल रिवर ब्यू में भाजपा और आजसू पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के […]

फोटो: 12 चांडिल 3- बैठक में उपस्थित आजसू और भाजपा के नेता़चांडिल. आजसू पार्टी के कार्यकर्ता गंठबंधन धर्म का पालन करते हुए ईचागढ़ से भाजपा प्रत्याशी साधु चरण महतो को जीताने का काम करेंगे़ उक्त बातें बुधवार को चांडिल प्रखंड के जयदा स्थित होटल रिवर ब्यू में भाजपा और आजसू पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के संयुक्त बैठक में छबि महतो ने कही़ बैठक में भाजपा और आजसू पार्टी के गंठबंधन प्रत्याशी साधु चरण महतो को भारी मतों से जीताने का संकल्प लिया गया़ मौके पर भाजपा के जिला प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि गंठबंधन के तहत दोनों ही दलों को अपनी-अपनी जिम्मेवारी का निर्वाह करना होगा़ भाजपा जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधान सभा के 285 बूथों पर बढ़त बनाने के लिए भाजपा और आजसू को मिल कर काम करना होगा़ भाजपा उम्मीदवार साधु चरण महतो ने कहा कि भाजपा और आजसू के गंठबंधन होने के बाद अब ईचागढ़ से जीत सुनिश्चि है़ मौके पर भाजपा नेता धरनी सिंह मुंडा, महेश कुंडू, दिवाकर सिंह आजसु नेता झाबु गोराई, आनंन्द महतो आदि उपस्थित थे़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें