17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अभय सिंह के पक्ष में महिला मोरचा संभालेगी कमान

जमशेदपुर: झाविमो महिला मोरचा की एक बैठक बारीडीह में हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उषा सिंह ने की. बैठक में पूर्वी जमशेदपुर के झाविमो प्रत्याशी अभय सिंह शामिल हुए. बैठक में तय किया गया कि छह से 10 महिलाओं की टीम बनायी जायेगी. यह टीम घर-घर जाकर श्री सिंह द्वारा जनहित में अब तक किये गये […]

जमशेदपुर: झाविमो महिला मोरचा की एक बैठक बारीडीह में हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उषा सिंह ने की. बैठक में पूर्वी जमशेदपुर के झाविमो प्रत्याशी अभय सिंह शामिल हुए. बैठक में तय किया गया कि छह से 10 महिलाओं की टीम बनायी जायेगी. यह टीम घर-घर जाकर श्री सिंह द्वारा जनहित में अब तक किये गये आंदोलन की जानकारी देगी तथा उनके पक्ष में मतदान करने की अपील करेगी. बैठक में रीना चौधरी, गीता पांडेय, राममुनी दास, ममता मंडल, सुमित्रा देवी, रेखा, अनिता सिंह, मंजू सिन्हा, प्यारी देवी, डॉली कर, मालती देवी, सुनैना देवी उपस्थित थी.—————-अभय सिंह ने किया बारीडीह, नामदा बस्ती का दौराझाविमो प्रत्याशी अभय सिंह ने बारीडीह, नामदा बस्ती, इस्ट प्लांट बस्ती, बाबूडीह क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से पक्ष मंे वोट देने की अपील की. उनके साथ गोलमुरी मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर राव, उमेश प्रसाद, सूर्यकांत झा, दीपू श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष कामत, रघुनंदन सिंह, निलेश सिंह समेत अन्य झाविमो समर्थक थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें