लाइफ रिपोर्टर@जमशेदपुर गुजराती सनातन सहेली द्वारा दीपावली एवं आने वाली कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर शनिवार को महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें करीब 20 महिलाएं प्रतिभागी रूप में शामिल हुईं. महिलाओं द्वारा मोती, रंगोली के रंग, चमकी, दीया, सितारा, फूल व पंखुड़ी का प्रयोग करते हुए मनमोहक रंगोली बनायी गयी. जज के रूप में रीतु एवं दीपा शर्मा उपस्थित रहीं. प्रतियोगिता तीन चरण में हुई. पहले चरण में फूलों वाली रंगोली, दूसरी में डॉट वाली रंगोली एवं तीसरी प्रतियोगिता में फ्री हैंड रंगोली बनाने के लिए दिया गया. प्रतियोगिता का आयोजन अध्यक्ष विनीता साह के नेतृत्व में हुआ. जज के निर्णय के आधार पर फूलों वाली रंगोली में माधवी रणपाड़ा एवं दिव्या अडेसरा को प्रथम पुरस्कार दिया गया. वहीं, डॉट रंगोली में प्रथम ज्योति बारवाहा-मोना माणिक प्रथम, प्रेरणा जोवनपुत्रा द्वितीय, वीणा गोहल-मनीषा गोहल तृतीय एवं शालिनी गोहल-पूनम गोहल सांत्वना पुरस्कार के विजेता बने. कार्यक्रम को सफल बनाने में विनीता शाह, बिंदु जोशी, चारू पातरिया, नेरू परीख व जाह्नवी चोकसी आदि का सक्रिय योगदान रहा.
Advertisement
फूलों की रंगोली बना कर माधवी व दिव्या बनी विजेता (फोटो हैरी)
लाइफ रिपोर्टर@जमशेदपुर गुजराती सनातन सहेली द्वारा दीपावली एवं आने वाली कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर शनिवार को महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें करीब 20 महिलाएं प्रतिभागी रूप में शामिल हुईं. महिलाओं द्वारा मोती, रंगोली के रंग, चमकी, दीया, सितारा, फूल व पंखुड़ी का प्रयोग करते हुए मनमोहक रंगोली बनायी गयी. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement