जमीन कारोबारी पर बदमाशों ने तानी पिस्टल, बचाव करने पर चाकू से पेट पर किया वार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2020 12:00 PM
जमशेदपुर : साकची मानगो पानी टंकी रोड स्थित हाथी घोड़ा मंदिर के पास मंगलवार को दो बाइक से चार की संख्या में आये बदमाशों ने जमीन कारोबारी मुंशी मोहल्ला निवासी मोहम्मद अब्बास को गोली मारने का प्रयास किया. स्कूटी से घर की ओर लौट रहे अब्बास को युवकों ने पहले रोका व गाली गलौज की […]
जमशेदपुर : साकची मानगो पानी टंकी रोड स्थित हाथी घोड़ा मंदिर के पास मंगलवार को दो बाइक से चार की संख्या में आये बदमाशों ने जमीन कारोबारी मुंशी मोहल्ला निवासी मोहम्मद अब्बास को गोली मारने का प्रयास किया. स्कूटी से घर की ओर लौट रहे अब्बास को युवकों ने पहले रोका व गाली गलौज की और पिस्टल सिर पर सटा दी. इतने में अब्बास ने झटका दे दिया. इस पर दूसरे युवक ने अब्बास पर चाकू से वार कर दिया.
हमला में अब्बास के पेट पर बायीं ओर चाकू लगा है. अब्बास के परिचित इम्तियाज नाम के युवक ने उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया गया. टीएमएच जाने से पूर्व मो अब्बास ने बताया कि उनका जमीन को लेकर कई दिनों से कुछ लोगों से विवाद चल रहा है. शीतला मंदिर के पीछे मोहम्मडन लाइन में भी उनकी एक जमीन है, जिसको लेकर विवाद चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










