निजी स्कूलों में सुबह 9 से लगेगी क्लास

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : ठंड को देखते हुए जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों की समय-सारिणी में बदलाव किया गया है. अब प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी से आठवीं तक की क्लास सुबह 9 बजे से लगेगी. दिन के तीन बजे छुट्टी होगी. नयी समय सारिणी का पालन 12 दिसंबर से किया जायेगा. इसे लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक विनीत […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : ठंड को देखते हुए जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों की समय-सारिणी में बदलाव किया गया है. अब प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी से आठवीं तक की क्लास सुबह 9 बजे से लगेगी. दिन के तीन बजे छुट्टी होगी. नयी समय सारिणी का पालन 12 दिसंबर से किया जायेगा. इसे लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक विनीत कुमार ने देर शाम एक आदेश जारी किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उपायुक्त के आदेश के आलोक में यह निर्णय लिया गया है. संबंधित एक पत्र शहर के सभी प्राइवेट स्कूल संचालकों को इमेल के माध्यम से भेज दिया गया है. इधर, मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम था.

जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में तापमान में गिरावट होगी. सुबह में धुंध रहेगा. जिससे गाड़ी चलाने में परेशानी हो सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola