खड़ी कार में लगी आग, लगा जाम

Updated at : 10 Dec 2019 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
खड़ी कार में लगी आग, लगा जाम

जमशेदपुर : मानगो चौक के पास सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने कार का गेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला. इसके बाद कार का शीशा तोड़ दिया गया. लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया. हालांकि इस बीच पेट्रोल पंप […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो चौक के पास सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने कार का गेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला. इसके बाद कार का शीशा तोड़ दिया गया. लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया. हालांकि इस बीच पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अग्निशामक से आग पर काबू पा लिया.

घटना सोमवार शाम चार बजे की है. कार में लगी आग से सड़क पर वाहनों की कतार लग गयी. यह जाम एक घंटे तक रहा. सूचना मिलने पर एक दमकल गाड़ी भी पहुंची. हालांकि तब तक आग पर काबू पा लिया गया था. सूचना मिलते ही कार मालिक मानगो गुरुवार बस्ती निवासी अभिजीत पति भी वहां पहुंचे.

अभिजीत पति ने बताया कि कार किराये पर चलती है. अपराह्न डेढ़ बजे कार सड़क किनारे खड़ी कर वे घर खाना खाने गये थे. शाम में लोगों ने उन्हें कार में आग लगने की सूचना दी. सड़क जाम से मानगो पुल भी जाम लग गया. आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने धीरे-धीरे जाम खत्म कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola