उलीडीह में पत्नी से विवाद होने पर फंदे से लटका पति, हुई मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : उलीडीह थाना अंतर्गत खड़िया बस्ती में विजय पूर्ति (33 वर्ष) ने मंगलवार को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. मृतक को तीन बच्चे हैं. वह मजदूरी का काम करता था. घटना दोपहर करीब 12 बजे की है. पत्नी भी मजदूरी करने गयी थी. बच्चों ने पिता का शव फंदे से लटका देखा, […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : उलीडीह थाना अंतर्गत खड़िया बस्ती में विजय पूर्ति (33 वर्ष) ने मंगलवार को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. मृतक को तीन बच्चे हैं. वह मजदूरी का काम करता था. घटना दोपहर करीब 12 बजे की है. पत्नी भी मजदूरी करने गयी थी.
आपके शहर में
विज्ञापन
बच्चों ने पिता का शव फंदे से लटका देखा, तो पड़ोसियों को जानकारी दी. सूचना मिलने पर पत्नी चांदू पूर्ति पहुंची. पति का शव देख रोने लगी. जानकारी मिलने पर उलीडीह थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस के अनुसार पत्नी से घरेलू बातों को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद पत्नी काम करने चली गयी. इसी बीच विजय पूर्ति ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. इस संबंध में पत्नी चांदू पूर्ति के बयान पर उलीडीह थाना में अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन