जेइ की गिरफ्तारी व 2.44 करोड़ बरामदगी के बाद से चीफ इंजीनियर गायब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2019 8:54 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर : मानगो आनंद बिहार कॉलोनी में ग्रामीण विकास विभाग के जेइ सुरेश प्रसाद वर्मा के घर से 2.44 करोड़ रुपये बरामद होने के बाद से चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम गायब हैं. सुरेश प्रसाद की पत्नी पुष्पा वर्मा ने बरामद रुपये चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम का होने की बात बतायी थी. एसीबी की टीम वीरेंद्र […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मानगो आनंद बिहार कॉलोनी में ग्रामीण विकास विभाग के जेइ सुरेश प्रसाद वर्मा के घर से 2.44 करोड़ रुपये बरामद होने के बाद से चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम गायब हैं. सुरेश प्रसाद की पत्नी पुष्पा वर्मा ने बरामद रुपये चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम का होने की बात बतायी थी. एसीबी की टीम वीरेंद्र राम का पता लगा रही है.
सोमवार को एसीबी टीम गिरफ्तार जेइ सुरेश प्रसाद वर्मा और आलोक रंजन की कोर्ट में गवाही करायेगी. एसीबी टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी राशि कहां से आयी? टीम जेइ सुरेश प्रसाद वर्मा और चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के बैंक खातों की भी जांच कर रही है.
मालूम हो कि गुरुवार को एसीबी की टीम ने ग्रामीण विकास विभाग के जेइ सुरेश प्रसाद वर्मा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार करने के बाद एसीबी टीम ने उनके घर से 65 हजार रुपये नकद, आभूषण और जमीन के 10 कागजात बरामद किये थे. शुक्रवार को पुन: टीम उनके घर पहुंची. घर के ऊपरी कमरे में रखी अलमारी से एसीबी की टीम ने 2.44 करोड़ रुपये बरामद किये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










