खाना पका रही किशोरी झुलसी, केले के पत्ते में लपेट अस्पताल लाये परिजन

जमशेदपुर : एमजीएम थाना के बड़ाबांकी निवासी पुष्पा सिंह (17) शनिवार को खाना पकाते समय झुलस गयी. वह 90 प्रतिशत झुलस चुकी है. परिजन उसे एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. किशोरी के पिता निताई सिंह ने बताया कि वह और उनकी पत्नी काम से बाहर गये थे. घर पर तीनों बेटियां थी. जलावन से बेटी पुष्पा […]
जमशेदपुर : एमजीएम थाना के बड़ाबांकी निवासी पुष्पा सिंह (17) शनिवार को खाना पकाते समय झुलस गयी. वह 90 प्रतिशत झुलस चुकी है. परिजन उसे एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. किशोरी के पिता निताई सिंह ने बताया कि वह और उनकी पत्नी काम से बाहर गये थे. घर पर तीनों बेटियां थी.
जलावन से बेटी पुष्पा चूल्हा पर खाना बना रही थी तभी हादसा हुआ है. घर में दो छोटी बहन अंजलि और पवित्रा थी. पड़ाेसियों ने माता-पिता को सूचना दी. इसके बाद पुष्पा को केला पत्ता में लपेट कर अस्पताल लाया गया गया. परिजनों का तर्क था कि केला पत्ता ठंडा होता है, इससे आराम मिलता इसलिए ऐसा किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




