अगले सात दिनों तक आसमान में रहेंगे बादल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2019 3:02 AM
जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में अगले सात दिनों तक आसमान में बादल रहेंगे. यह दावा मौसम विभाग की ओर से जारी साप्ताहिक अनुमान में किया गया है. वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. शनिवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा. […]
जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में अगले सात दिनों तक आसमान में बादल रहेंगे. यह दावा मौसम विभाग की ओर से जारी साप्ताहिक अनुमान में किया गया है.
वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. शनिवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम पारा 25.2 डिग्री रहा. हवा में आर्द्रता की मात्रा शाम को 82 फीसदी व सुबह में 79 फीसदी दर्ज की गयी. दिन में धूप रही. शाम को मौसम का मिजाज बदला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










