नर्सों को मिला वेतन, दो दिनों से चल रही हड़ताल खत्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2019 7:45 AM
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की दो दिनों से चल रही हड़ताल जुलाई का वेतन मिलने के बाद गुरुवार को खत्म हो गयी. गुरुवार की सुबह अस्पताल के अधीक्षक डॉ आरके मंधान ने आउटसोर्स कर्मचारियों से मिलकर कुछ समय देने के साथ ही हड़ताल खत्म करने को कहा, ताकि काम हो सके, […]
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की दो दिनों से चल रही हड़ताल जुलाई का वेतन मिलने के बाद गुरुवार को खत्म हो गयी. गुरुवार की सुबह अस्पताल के अधीक्षक डॉ आरके मंधान ने आउटसोर्स कर्मचारियों से मिलकर कुछ समय देने के साथ ही हड़ताल खत्म करने को कहा, ताकि काम हो सके, लेकिन कर्मचारी मानने को तैयार नहीं थे. उनका कहना था कि जब तक वेतन नहीं मिल जाता है, तब तक हड़ताल जारी रहेगा. इसके बाद लगभग दो बजे सभी को वेतन दिया गया, जिसके बाद हड़ताल खत्म हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










