कदमा में खुला आधार केंद्र आठ स्थानों पर वाइ-फाइ

Updated at : 21 Aug 2019 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
कदमा में खुला आधार केंद्र आठ स्थानों पर वाइ-फाइ

जमशेदपुर :बीएसएनएल ने कदमा स्थित दूर संचार केंद्र में आधार सेवा केंद्र खाेला है. महाप्रबंधक संजीव वर्मा ने सेंटर के उद्घाटन के बाद पत्रकाराें से बातचीत में कहा कि यह केंद्र सुबह 10 से शाम पांच बजे तक काम करेगा. बीएसएनएल में झारखंड के पहले आधार केंद्र का उद्घाटन बिष्टुपुर स्थित दूर संचार केंद्र में […]

विज्ञापन

जमशेदपुर :बीएसएनएल ने कदमा स्थित दूर संचार केंद्र में आधार सेवा केंद्र खाेला है. महाप्रबंधक संजीव वर्मा ने सेंटर के उद्घाटन के बाद पत्रकाराें से बातचीत में कहा कि यह केंद्र सुबह 10 से शाम पांच बजे तक काम करेगा. बीएसएनएल में झारखंड के पहले आधार केंद्र का उद्घाटन बिष्टुपुर स्थित दूर संचार केंद्र में 25 जुलाई काेहुआ था. इसमें 275 से अधिक नये आधार-सुधार के बाद जारी किये गये हैं, जबकि 1200 ने आवेदन दिया है.

बिष्टुपुर में दिन में दाे से पांच बजे तक ही आधार केंद्र खुला रहता है. जल्द ही गाेलमुरी या साकची में एक आैर आधार केंद्र खाेला जायेगा. बिष्टुपुर में दाे सिस्टम काम कर रहे हैं, जबकि कदमा में एक काम करेगा. आधार में सुधार के लिए बड़ाें से 50 रुपये आैर कलर प्रिंट के 30 रुपये अलग से लिये जायेंगे. जल्द ही घाटशिला, बहरागाेड़ा आैर चाईबासा में आधार केंद्र खाेले जायेंगे. उद्घाटन के अवसर पर बीएसएनएल काफी पदाधिकारी माैजूद थे.

एफटीटीएच सेवा चाईबासा आैर सरायकेला में जल्द. पूर्वी सिंहभूम की पंचायताें में एफटीटीएच सेवा काे इंस्टॉल करने के बाद अगले तीन माह में यह सेवा जादूगाेड़ा, घाटशिला, चाईबासा आैर सरायकेला-खरसावां की सभी पंचायताें में प्रदान की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola