रांची से आ रहे मऊभंडार के युवक को एनएच 33 पर ट्रेलर ने रौंदा, मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2019 2:47 AM

विज्ञापन

कैनाल के पास बाइक रोककर दोनों दोस्त कर रहे थे बात, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा जमशेदपुर : एनएच-33 पर चांडिल के भादुडीह कैनाल पर बनी पुलिया के पास निशित जाेनबारा (28) को ट्रेलर ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे की है. निशित मऊभंडार […]

विज्ञापन

कैनाल के पास बाइक रोककर दोनों दोस्त कर रहे थे बात, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा

जमशेदपुर : एनएच-33 पर चांडिल के भादुडीह कैनाल पर बनी पुलिया के पास निशित जाेनबारा (28) को ट्रेलर ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे की है. निशित मऊभंडार (घाटशिला) का रहने वाला था. वह अपने दोस्त सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती (जमशेदपुर) के शिवा के साथ बाइक से रांची से घाटशिला लौट रहा था.

रास्ते में बाइक रोक दोनों पुलिया के पास बात कर रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने उसे कुचल दिया. चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया. बाद में निशित को एमजीएम लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की मौत अस्पताल आने से पूर्व हो चुकी थी. सूचना पर परिजन एमजीएम पहुंंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola