बदला मौसम, सामान्य से चार डिग्री नीचे गिरा तापमान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में सोमवार को मौैसम साफ हुआ. बीच-बीच में बादल छाये रहे, जो कुछ देर में ही छंट गये. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक मौसम का मिजाज मिलाजुला रहेगा. इस दौरान धूप खिलने के साथ ही बीच-बीच में बादल भी छायेंगे. इससे दिन केे तापमान में […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में सोमवार को मौैसम साफ हुआ. बीच-बीच में बादल छाये रहे, जो कुछ देर में ही छंट गये. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक मौसम का मिजाज मिलाजुला रहेगा.

विज्ञापन

इस दौरान धूप खिलने के साथ ही बीच-बीच में बादल भी छायेंगे. इससे दिन केे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जायेगी. 20 मार्च के बाद एक बार फिर से मौसम बदल सकता है. बादल के साथ हल्की बारिश हो सकती है. सोमवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा.

न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 75 व न्यूनतम 47 प्रतिशत रही. पिछले 24 घंटे में 15 मिलीमीटर बारिश हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola