चक्रधरपुर : रेल यात्रा को सुगम बनाने को डीआरयूसीसी की बैठक

चक्रधरपुर : रेल यात्रा को सरल, सुगम व सुविधाजनक बनाने के लिए मंगलवार को मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक मंडल सभागार में हुई. करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर मंथन करते झारखंड व ओड़िशा के सभी छोटे स्टेशनों को विकसित करने समेत अन्य कई सुझाव दिये […]
चक्रधरपुर : रेल यात्रा को सरल, सुगम व सुविधाजनक बनाने के लिए मंगलवार को मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक मंडल सभागार में हुई. करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर मंथन करते झारखंड व ओड़िशा के सभी छोटे स्टेशनों को विकसित करने समेत अन्य कई सुझाव दिये गये.
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीआरएम छत्रसाल सिंह ने डीआरयूसीसी सदस्यों द्वारा दिये गये तमाम सुझावों को रेलवे व यात्रियों के हित में और प्रभावशाली बताया. इस दौरान डीआरएम ने राउरकेला में लिफ्ट व राजगांगपुर में ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




