जमशेदपुर : आप नेता के पुत्र पर हमला, घर में छिपे तीन हमलावर घिरे, पुलिस ने निकाला
जमशेदपुर : कदमा भाटिया बस्ती मंदिर पथ में 25-30 की संख्या में आये युवकों ने आप नेता अौर अोंकार सिक्यूरिटी एजेंसी के संचालक कमलेश उपाध्याय के पुत्र अविनाश उपाध्याय पर चापड़ से हमला कर दिया. हमले में अविनाश गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके एक हाथ की तीन अंगुलियां कट कर अलग हो गयी. […]
जमशेदपुर : कदमा भाटिया बस्ती मंदिर पथ में 25-30 की संख्या में आये युवकों ने आप नेता अौर अोंकार सिक्यूरिटी एजेंसी के संचालक कमलेश उपाध्याय के पुत्र अविनाश उपाध्याय पर चापड़ से हमला कर दिया. हमले में अविनाश गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके एक हाथ की तीन अंगुलियां कट कर अलग हो गयी.
आपके शहर में
उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद लाठी-डंडा, हॉकी से लैस होकर बस्ती के युवकों ने हमलावर युवकों की घेराबंदी की. उन्हें पता चला कि हमलावर स्टीफन, आशीष एवं सुजीत पांडेय बस्ती के ही नांटू राय के घर में छुपे हैं. लगभग तीन सौ की संख्या में बस्तीवासियों ने घर को घेर लिया.
सूचना मिलते ही पुलिस को सूचना मिली अौर चार पीसीआर वैन, कदमा थाना प्रभारी जीतेंद्र ठाकुर, डीएसपी समेत अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे. पौने नौ बजे भीड़ को खदेड़ कर पुलिस ने तीनों युवकों हिरासत में लिया और थाना ले गयी़ पुलिस के अनुसार स्टीफन फर्नांडीस पर कदमा थाना में कई मामले दर्ज है. वह इसके पहले भी कई बार जेल जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए