जमशेदपुर : अक्षेस के खाते में 40 करोड़ और मानगो के 80 लाख राशि पड़े हैं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : विकास व जनसुविधाओं के मद में नगर विकास विभाग से आवंटित 40.80 करोड़ रुपये जमशेदपुर अक्षेस व मानगो नगर निगम के पीएल खाते में बेकार पड़े हुए है. इस राशि का उपयोग निकाय नहीं कर सके है. यही स्थिति कोल्हान में आदित्यपुर नगर निगम समेत आठ निकायों की है. विकास के लिए आवंटित […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : विकास व जनसुविधाओं के मद में नगर विकास विभाग से आवंटित 40.80 करोड़ रुपये जमशेदपुर अक्षेस व मानगो नगर निगम के पीएल खाते में बेकार पड़े हुए है. इस राशि का उपयोग निकाय नहीं कर सके है.
आपके शहर में
विज्ञापन
यही स्थिति कोल्हान में आदित्यपुर नगर निगम समेत आठ निकायों की है. विकास के लिए आवंटित बड़ी राशि का उपयोग नहीं होने और करोड़ों रुपये पीएल एकाउंट में जमा होने पर आयुक्त ने आपत्ति जतायी.
उन्होंने बजट राशि समय पर खर्च करने का आदेश निकायों को दिया. कोल्हान आयुक्त ने मार्च माह में फिर से समीक्षा बैठक बुलाने और अनुपालन में सुस्ती या कोताही बरतने पर सीधी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
बैठक में इन बिंदुओं पर हुई चर्चा
- पॉलीथिन का उपयोग रोकने के लिए की गयी पहल बेहतर
- थर्मोकोल के प्लेट-ग्लास का प्रदूषण रोकने को वन एवं पर्यावरण विभाग से होगा पत्राचार
- होल्डिंग टैक्स के स्वनिर्धारण का नमूना सत्यापित करने का निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन