ट्रेलर चालक ने पास नहीं दिया तो युवकों ने कर दी ट्रेलर चालक की जमकर पिटाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2018 6:15 AM
जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक के पास खड़े ट्रेलर के चालक को एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार की रात नौ बजे जम कर पीटा और ट्रेलर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने चालक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. साथ ही छह लोगों को […]
जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक के पास खड़े ट्रेलर के चालक को एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार की रात नौ बजे जम कर पीटा और ट्रेलर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने चालक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. साथ ही छह लोगों को हिरासत में लिया है.
जानकारी के अनुसार मानगो पुल के पास एक राजनीतिक दल के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यक्रम चल रहा था. कार्यक्रम के समाप्ति के बाद कुछ युवक बालीगुमा की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान डिमना चौक के पास ट्रेलर चालक ने युवकों की गाड़ी को पास नहीं दिया.
इसी दौरान युवकों की गाड़ी हल्की क्षतिग्रस्त हो गयी. इसके बाद युवकों ने ट्रेलर में तोड़-फोड़ करने के साथ ही चालक को जम कर पीटा. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार करके थाना लेकर आयी और गाड़ी भी जब्त कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










