इस माह से जुस्को की बिजली बढ़ायेगी जेब का बोझ

Updated at : 10 Jun 2014 3:10 AM (IST)
विज्ञापन
इस माह से जुस्को की बिजली बढ़ायेगी जेब का बोझ

जमशेदपुर: टाटा स्टील और जुस्को की बिजली महंगी हो गयी है. झारखंड राज्य नियामक आयोग ने मंजूरी दे दी है. नया टैरिफ एक जून 2014 से लागू होगा. टाटा स्टील और जुस्को की बिजली महंगी करने का प्रस्ताव वर्ष 2011 में ही दिया गया था. इसको लेकर 14 मार्च को यूनाइटेड क्लब में जनसुनवाई भी […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटा स्टील और जुस्को की बिजली महंगी हो गयी है. झारखंड राज्य नियामक आयोग ने मंजूरी दे दी है. नया टैरिफ एक जून 2014 से लागू होगा. टाटा स्टील और जुस्को की बिजली महंगी करने का प्रस्ताव वर्ष 2011 में ही दिया गया था.

इसको लेकर 14 मार्च को यूनाइटेड क्लब में जनसुनवाई भी हुई थी. टाटा स्टील और जुस्को की ओर से बड़े पैमाने पर वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन बोर्ड ने आंशिक वृद्धि की है. टाटा स्टील और जुस्को की ओर से दिये गये आवेदन में वर्ष 2012-2013 से लेकर 2015 तक के लिए नया टैरिफ दिया गया था, लेकिन इसको एक जून 2014 से ही लागू करने का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola