एमजीएम: सफाई कर्मी व महिला कैदी में झड़प

Updated at : 07 Jun 2014 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
एमजीएम: सफाई कर्मी व महिला कैदी में झड़प

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल के मेडिकल वार्ड में इलाजरत महिला कैदी व सफाई कर्मी में चप्पल हटाने को लेकर झड़प हो गयी. जानकारी मिलते ही वार्ड में तैनात महिला सिपाही व अन्य सफाई कर्मियों ने मामला को किसी तरह शांत कराया. यह घटना शुक्रवार की है. बताया जाता है कि अस्पताल के मेडिकल वार्ड में सफाई […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल के मेडिकल वार्ड में इलाजरत महिला कैदी व सफाई कर्मी में चप्पल हटाने को लेकर झड़प हो गयी. जानकारी मिलते ही वार्ड में तैनात महिला सिपाही व अन्य सफाई कर्मियों ने मामला को किसी तरह शांत कराया.

यह घटना शुक्रवार की है. बताया जाता है कि अस्पताल के मेडिकल वार्ड में सफाई कर रही ममता ने इलाजरत महिला कैदी प्रिया सिंह से चप्पल हटाने कही. उसके बाद महिला कैदी ने चप्पल हटाने के बजाये सफाई कर्मी को गाली देने लगी. साथ ही उसने पैसे मांगने का भी आरोप स्लगाया. घटना की जानकारी मिलने पर वहां अन्य सफाई कर्मी के साथ अस्पताल में इलाज करा रहे कई मरीज पहुंच गये.

कौन है प्रिया सिंह: महिला कैदी प्रिया सिंह सोनारी ग्वालाबस्ती की रहने वाली है. डेढ़ वर्ष पूर्व आर्म एक्ट व डकैती के मामले में बिष्टुपुर थाना ने गिरफ्तार कर उसको जेल भेजा था. जेल में उसको मिर्गी के दौरे आने के कारण सांस लेने में पेरशानी हो रही थी. इसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल में भरती कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola