अब बंदी छापेंगे शादी कार्ड के साथ सरकारी पेपर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2018 6:15 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : आने वाले दिनों में घाघीडीह सेंट्रल जेल के बंदी प्रिंटिंग प्रेस चलायेंगे. जेल के अंदर शादी अौर बर्थ डे के कार्ड के साथ-साथ सरकारी पेपर भी छापे जायेंगे. प्रिंटिंग प्रेस की मशीन के लिए 27.90 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिलने के साथ जेल प्रशासन को राशि आवंटित कर दी गयी है. अक्तूबर […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : आने वाले दिनों में घाघीडीह सेंट्रल जेल के बंदी प्रिंटिंग प्रेस चलायेंगे. जेल के अंदर शादी अौर बर्थ डे के कार्ड के साथ-साथ सरकारी पेपर भी छापे जायेंगे. प्रिंटिंग प्रेस की मशीन के लिए 27.90 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिलने के साथ जेल प्रशासन को राशि आवंटित कर दी गयी है.
अक्तूबर माह से प्रिंटिंग का कार्य शुरू होने की संभावना है. जेल प्रशासन के सहयोग से प्रिंटिंग, स्क्रीन प्रिंटिंग एवं आॅफसेट प्रिंटिंग मशीन लगाने को मंजूरी मिल गयी है. घाघीडीह कोल्हान की पहली जेल होगी, जहां प्रिंटिंग मशीन लगने जा रही है. अब तक राज्य के दो जेलों में प्रिंटिंग मशीन लगी है.
बंदियों को जेल के अंदर ही मिलेगा रोजगार
जेल के अंदर प्रदेश से लेकर जिले के सरकारी कार्यालय, जिला परिषद, अधिसूचित क्षेत्र समिति, नगरपालिका, निजी स्कूलों, विवि, सरकारी कॉलेज, स्थानीय कंपनियों के अलावा शादी, जन्मदिन पर निमंत्रण कार्ड की छपाई होगी. जो बाजार से कम मूल्य पर होगा. इससे जेल के अंदर रोजगार पैदा होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola