पूर्वी के लोगों का कर्ज नहीं उतार सकता: रघुवर

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की जनता ने मुझे विधायक बनाया, उसके बाद ही मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य के तीन करोड़ लोगों की सेवा करने का अवसर मिल पाया. इस क्षेत्र की जनता का कर्ज कभी नहीं उतार सकूंगा. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं. शहर आगमन पर मुख्यमंत्री शनिवार को बर्मामाइंस स्थित रघुवर […]
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की जनता ने मुझे विधायक बनाया, उसके बाद ही मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य के तीन करोड़ लोगों की सेवा करने का अवसर मिल पाया. इस क्षेत्र की जनता का कर्ज कभी नहीं उतार सकूंगा. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं. शहर आगमन पर मुख्यमंत्री शनिवार को बर्मामाइंस स्थित रघुवर नगर बस्ती पहुंचे थे. मुख्यमंत्री भाजपा नेता रामबाबू तिवारी द्वारा आयोजित पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समापन के मौके पर सम्मिलित हुए. मौके पर कीर्तन का भी आयोजन किया गया. मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




