खाद्य विभाग में अब जिला स्तर पर डीसी करेंगे ट्रांसफर और पोस्टिंग

जमशेदपुर : खाद्य आपूर्ति विभाग में जिला व प्रखंड स्तर पर पदाधिकारी-कर्मचारियों की पोस्टिंग अब उपायुक्त करेंगे. सरकार ने जिला में ट्रांसफर-पोस्टिंग की शक्ति उपायुक्त को देने का नीतिगत निर्णय ले लिया है जिस पर जल्द ही अमल शुरू हो जायेगा. अब तक ट्रांसफर-पोस्टिंग सचिवालय से (मंत्री अौर सचिव के स्तर) की जाती थी. पुराने […]
जमशेदपुर : खाद्य आपूर्ति विभाग में जिला व प्रखंड स्तर पर पदाधिकारी-कर्मचारियों की पोस्टिंग अब उपायुक्त करेंगे. सरकार ने जिला में ट्रांसफर-पोस्टिंग की शक्ति उपायुक्त को देने का नीतिगत निर्णय ले लिया है जिस पर जल्द ही अमल शुरू हो जायेगा. अब तक ट्रांसफर-पोस्टिंग सचिवालय से (मंत्री अौर सचिव के स्तर) की जाती थी. पुराने सिस्टम को बंद कर डीसी स्तर पर ट्रांसफर-पोस्टिंग करने की शक्ति देने का फैसला किया गया है. खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने रविवार को परिसदन में पत्रकारों को यह जानकारी दी.
मंत्री राय ने बताया कि विभागीय पदाधिकारियों की पोस्टिंग जून व दिसंबर माह में होती थी, लेकिन वह सिस्टम नहीं चलेगा. अब जून-जुलाई दो माह में डीसी जिला व प्रखंडों में आवश्यकतानुसार पोस्टिंग कर सकेंगे. सरयू राय ने बताया कि विभाग में राज्य भर में मैनपावर की कमी है. खाद्य आपूर्ति विभाग में 8 जिलों में डीएसओ है. जहां डीएसओ नहीं है वहां प्रभार देकर काम लिया ही जा रहा है. अब तक कार्मिक स्तर से डीएसओ की पोस्टिंग होती थी, लेकिन जिला से ट्रांसफर-पोस्टिंग करने के लिए प्रस्ताव मांगा गया था, उसे दे दिया गया है.
बिहार में काफी पहले ऐसा होता था. सचिवालय स्तर पर होने वाली ट्रांसफर-पोस्टिंग को जिला स्तर पर करने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि शक्ति का विकेंद्रीकरण होना चाहिए. सभी काम मंत्री व सचिव ही करें, यह उचित नहीं है. रांची अौर जमशेदपुर में एसओआर है, लेकिन धनबाद में एडीएम, जबकि शेष जिले में डीएसओ है. बदलाव होने से विभागीय विसंगति ठीक हो जायेगी. हालांकि विभाग में 75 फीसदी पद रिक्त पड़े हुए है. संवाददाता सम्मेलन में सरयू राय के अलावा विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी बिंदेश्वरी ततमा, एमओ जेपी श्रीवास्तव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




