टाटानगर में मोबाइल एप के माध्यम से जनरल टिकट की सुविधा शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2018 5:38 AM
जमशेदपुर : टाटानगर में मोबाइल एप के माध्यम से जनरल टिकट की सुविधा शुरू होने के बाद 15 यात्रियों ने स्वयं अपना जनरल टिकट बनाने के लिए आर-वॉलेट से रिचार्ज कराया है. हालांकि कितने यात्रियों ने अभी तक टिकट खरीदा है. यह स्पष्ट नहीं हो सका है. दक्षिण पूर्व रेलवे यात्रियों को अनारक्षित टिकट मोबाइल […]
जमशेदपुर : टाटानगर में मोबाइल एप के माध्यम से जनरल टिकट की सुविधा शुरू होने के बाद 15 यात्रियों ने स्वयं अपना जनरल टिकट बनाने के लिए आर-वॉलेट से रिचार्ज कराया है. हालांकि कितने यात्रियों ने अभी तक टिकट खरीदा है. यह स्पष्ट नहीं हो सका है. दक्षिण पूर्व रेलवे यात्रियों को अनारक्षित टिकट मोबाइल एप के माध्यम से लेने के लिए जागरूक करेगी. ताकि अनारक्षित टिकट लेने के लिए यात्रियों को लंबी लाइन में नहीं लगना पड़े. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल एप के माध्यम से अनारक्षित टिकट लेने से यात्रियों को समय की बचत और वॉलेट रिचार्ज पर अतिरिक्त बोनस मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










