आज से चार दिनों तक 5 घंटे बिजली रहेगी गुल

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : भुइयांडीह फीडर में मंगलवार से 11 केवी का हाइटेंशन तार बदला जायेगा. इसके तहत रैबिट केबुल (पतला केबुल) के स्थान पर डॉग (मोटा) केबुल लगाया जायेगा. तार बदलने वाली एजेंसी वोल्टास ने चार दिनों का शिड्यूल तय किया है, जो मंगलवार से लागू होगा. इसके तहत सुबह आठ बजे से लेकर दिन के […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : भुइयांडीह फीडर में मंगलवार से 11 केवी का हाइटेंशन तार बदला जायेगा. इसके तहत रैबिट केबुल (पतला केबुल) के स्थान पर डॉग (मोटा) केबुल लगाया जायेगा. तार बदलने वाली एजेंसी वोल्टास ने चार दिनों का शिड्यूल तय किया है, जो मंगलवार से लागू होगा. इसके तहत सुबह आठ बजे से लेकर दिन के एक बजे तक पुराने तार हटाये जायेंगे और नये तार खींचे जायेंगे. पहले दिन 600 मीटर तार खींचने की तैयारी है. इसके लिए लिट्टी चौक के समीप स्थल चिह्नित किया गया है.
मानगो के सात मुहल्लाें में आज सात घंटे बिजली ठप रहेगी. दोमुहानी ब्रिज के समीप 33 केवी हाइटेंशन पोल-तार को ऊंचा करने का काम मंगलवार को किया जाना है. इस कारण मंगलवार को मानगो कुंवर बस्ती पावर सब स्टेशन से जुड़े कुंवरबस्ती, दाइगुट्टू, जाकीरनगर, मुंशी मुहल्ला, पंजाबी लाइन, गुरुद्वारा बस्ती, मानगो चौक व आस-पास के इलाका में कुल सात घंटे बिजली प्रभावित होगा. यह जानकारी मानगो सब डिवीजन के विद्युत कनीय अभियंता चंद्रशेखर ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola