एमजीएम के कमियों की सूची स्वास्थ्य सचिव को देंगे : भीष्म

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस के अध्यक्ष भीष्म सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एमजीएम अस्पताल का दौरा किया. टीम के सदस्यों ने अस्पताल के अधीक्षक से सुधार प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की. वहीं टीम ने अस्पताल की सुरक्षा में लगे प्राइवेट सुरक्षागार्ड व आउट सोर्स पर कार्यरत कर्मचारियों […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस के अध्यक्ष भीष्म सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एमजीएम अस्पताल का दौरा किया. टीम के सदस्यों ने अस्पताल के अधीक्षक से सुधार प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की. वहीं टीम ने अस्पताल की सुरक्षा में लगे प्राइवेट सुरक्षागार्ड व आउट सोर्स पर कार्यरत कर्मचारियों के बारे में अधीक्षक से जानकारी ली.
उसके बाद टीम के सदस्यों ने अस्पताल के वार्डों को देखा, जिसमें प्रसव केंद्र की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि वहां मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. वार्ड में गंदगी के साथ ही भीड़ रहने के कारण गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है. शौचालय में दरवाजा नहीं था और वार्ड में गंदगी फैली हुई थी. अध्यक्ष भीष्म सिंह ने अस्पताल के कमियों की सूची स्वास्थ्य सचिव को सौंपने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola