वीमेंस कॉलेज में मोबाइल व पर्स चोरी करने वाली लड़कियों का गैंग सक्रिय
जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में मोबाइल व पर्स चोरी करने वाली लड़कियों का गैंग सक्रिय है. चोरी की अलग-अलग वारदातें हर दिन सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही हैं. बुधवार को पहली पाली में परीक्षा देने पहुंची चार अलग-अलग छात्राओं के बैग में रखे मोबाइल व पर्स चोरी हो गया. सीसीटीवी की जांच में […]
जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में मोबाइल व पर्स चोरी करने वाली लड़कियों का गैंग सक्रिय है. चोरी की अलग-अलग वारदातें हर दिन सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही हैं. बुधवार को पहली पाली में परीक्षा देने पहुंची चार अलग-अलग छात्राओं के बैग में रखे मोबाइल व पर्स चोरी हो गया. सीसीटीवी की जांच में अलग-अलग कक्ष में चोरी करती हुई दो लड़कियों की तस्वीर कैद हुई है. इसमें एक लड़की की पहचान कर ली गयी है. वहीं दूसरी लड़की की पहचान की जा रही है. पहचान की गयी लड़की को पूछताछ के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से गुरुवार को प्राचार्य कक्ष में बुलाया जायेगा. मोबाइल और पर्स चोरी होने पर बुधवार को छात्राओं ने प्राचार्य कक्ष में जमकर हंगामा किया. छात्राओं के तेवर को देखते हुए कॉलेज प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










