आदिवासी ग्राम समिति का गठन नहीं करने पर 24 पंचायत सेवकों को शो-कॉज

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड के 50 प्रतिशत से ज्यादा पंचायतों में आदिवासी ग्राम समिति के गठन नहीं होने को लेकर 24 पंचायत सेवकों को शो-कॉज जारी किया गया है. शुक्रवार को शो-कॉज नोटिस जमशेदपुर बीडीओ पारूल सिंह के हस्ताक्षर से जारी किया गया है. सरकार के आदेश के आलोक में प्रखंड के 55 पंचायतों में […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड के 50 प्रतिशत से ज्यादा पंचायतों में आदिवासी ग्राम समिति के गठन नहीं होने को लेकर 24 पंचायत सेवकों को शो-कॉज जारी किया गया है. शुक्रवार को शो-कॉज नोटिस जमशेदपुर बीडीओ पारूल सिंह के हस्ताक्षर से जारी किया गया है.

सरकार के आदेश के आलोक में प्रखंड के 55 पंचायतों में से अबतक 31 पंचायतों में आदिवासी ग्राम समिति का गठन किया गया, लेकिन 24 पंचायतों में समिति का गठन नहीं हो पाया है. बीडीओ पारूल सिंह ने एक सप्ताह में 24 पंचायतों में आदिवासी ग्राम समिति का गठन करके रिपोर्ट देने का आदेश दिया है.

सूत्रों के अनुसार ये 24 पंचायत वैसे हैं, जहां आदिवासी ग्राम समिति के गठन के लिए बुलायी गयी बैठक में उपस्थिति नहीं के बराबर थी अौर बैठक का कोरम पूरा करने के लिए निर्धारित संख्या से कम होने के कारण अधिकांश जगहों के बैठक को रद्द किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola