राज्यपाल के हाथों हाेगी 18 कारिया की रिदापाेशी
जमशेदपुर : आजादनगर के मदरसा बाग ए अायशा का 15वां सालाना जलसा ए ख्वातीन का आयाेजन शनिवार काे बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में किया जायेगा. जलसा ए ख्वातीन में मुख्य अतिथि के रूप में माैजूद राज्यपाल द्राैपदी मुर्मू मदरसा बाग ए आयशा में किरत की तालिम हासिल करनेवाली 18 कारिया छात्राआें की रिदापाेशी करेंगी. […]
जमशेदपुर : आजादनगर के मदरसा बाग ए अायशा का 15वां सालाना जलसा ए ख्वातीन का आयाेजन शनिवार काे बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में किया जायेगा. जलसा ए ख्वातीन में मुख्य अतिथि के रूप में माैजूद राज्यपाल द्राैपदी मुर्मू मदरसा बाग ए आयशा में किरत की तालिम हासिल करनेवाली 18 कारिया छात्राआें की रिदापाेशी करेंगी.
दिन में 2.45 बजे राज्यपाल माइकल जॉन प्रेक्षागृह पहुंच जायेंगी. जहां उनका स्वागत मदरसा की निदेशक जेबा कादरी द्वारा किया जायेगा. इसके अलावा पिछले दिनाें आयाेजित विभिन्न प्रतियाेगिताआें में अव्वल आये प्रतिभागियाें काे सम्मानित किया जायेगा. आजादनगर स्थित मदरसा बाग ए आयशा में शुक्रवार काे आयाेजित संवाददाता सम्मेलन काे संबाेधित करते हुए कार्यक्रम के संयाेजक अली अदनान ने यह जानकारी दी. संवाददाता सम्मेलन में गुलाम शरानी, गुलाम याजदानी भी माैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










