कदमा : बिहार के सोनू व अन्य की तलाश जारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
महिला को पूछताछ के बाद छोड़ा, हत्या में प्रयुक्त चापड़ नहीं मिला जमशेदपुर : कदमा उलियान श्यामपथ निवासी जवाहरलाल की हत्या के मामले में फरार बिहार के हाजीपुर निवासी सोनू सिंह और अमर की तलाश में पुलिस जुट गयी है. एक टीम बिहार पुलिस की मदद से दोनों की तलाश कर रही है. हत्या में […]
विज्ञापन
महिला को पूछताछ के बाद छोड़ा, हत्या में प्रयुक्त चापड़ नहीं मिला
जमशेदपुर : कदमा उलियान श्यामपथ निवासी जवाहरलाल की हत्या के मामले में फरार बिहार के हाजीपुर निवासी सोनू सिंह और अमर की तलाश में पुलिस जुट गयी है. एक टीम बिहार पुलिस की मदद से दोनों की तलाश कर रही है. हत्या में प्रयुक्त चापड़ को पुलिस बरामद नहीं कर सकी है. वहीं दूसरी तरफ हत्या के बाद जवाहरलाल के संपर्क में रहने वाली एक महिला, उसकी भतीजी तथा देवर को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है. पुलिस को महिला से जिस बिंदू पर छानबीन करनी थी,
उस बिंदू पर कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिला. मालूम हो कि जुआ का रुपये बंटवारा को लेकर जवाहरलाल का 18 मार्च को साथी विजय बरुआ ने अपहरण कर लिया था. तिरिंग ले जाकर एक कमरे में बंधक बनाकर दूसरे दिन चाईबासा के तांतनगर में नदी किनारे ले जाकर हत्या कर दी थी. पुलिस इस मामले में विजय बरुआ, छोटू यादव, तिरिंग एक मंदिर के पुजारी सदाशिव पात्रो उर्फ बाबा तथा दीनबंधु बेसरा को गिरफ्तार कर जेल दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










