Advertisement
रजिस्ट्रेशन करने से इनकार हटायी गयी महिलाकर्मी
जमशेदपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की दोपहर रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बैठी महिलाकर्मी क्षमा सिंह के खिलाफ बागबेड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने दुर्व्यवहार करने व कागज नहीं बनने की शिकायत दर्ज करायी है. उनकी शिकायत पर सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने आउटसोर्स महिलाकर्मी को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है. […]
जमशेदपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की दोपहर रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बैठी महिलाकर्मी क्षमा सिंह के खिलाफ बागबेड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने दुर्व्यवहार करने व कागज नहीं बनने की शिकायत दर्ज करायी है. उनकी शिकायत पर सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने आउटसोर्स महिलाकर्मी को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है.
संजय सिंह ने दांत में दर्द की शिकायत पर वह दोपहर एक बजे अस्पताल गये थे. डेंटल डॉक्टर नहीं रहने पर वह इएनटी डॉक्टर को दिखाना चाहते थे लेकिन काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी क्षमा सिंह ने डेंटल डॉक्टर नहीं है, कहकर रसीद बनाने से इनकार कर दिया. संजय सिंह ने इसकी शिकायत सिविल सर्जन से की, इसके बाद उन्हें जांच के लिए रसीद बनायी गयी. रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने पर संजय डॉक्टर को दिखा सके. उन्होंने इसकी लिखित शिकायत अस्पताल उपाधीक्षक से की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement