Advertisement
पूर्वोत्तर राज्यों में जीत भाजपा के मिशन 2019 का आगाज
त्रिपुरा विस चुनाव में पूर्व सीएम अर्जुन मंुडा ने ट्राइबल इलाके में किया था चुनाव प्रचार. जमशेदपुर : त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा की जीत वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा के चुनाव के लिए जीत का आगाज है. भारत के हर प्रदेश की जनता अब भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों के साथ […]
त्रिपुरा विस चुनाव में पूर्व सीएम अर्जुन मंुडा ने ट्राइबल इलाके में किया था चुनाव प्रचार.
जमशेदपुर : त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा की जीत वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा के चुनाव के लिए जीत का आगाज है. भारत के हर प्रदेश की जनता अब भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों के साथ हैं यह पूर्वोत्तर के राज्यों में मिली जीत से यह साबित हो गया है.
उक्त बातें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहीं. श्री मुंडा सोमवार को साकची कालीमाटी रोड में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को एक नयी दिशा मिली है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कुशल नेतृत्व व संगठन क्षमता की बदौलत पार्टी आज पार्टी देश के अधिकांश राज्यों में सत्ता सीन है. देश की जनता ने भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को स्वीकार किया है. पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा की जीत यह साबित करती है कि भाजपा के विकास के एजेंडे को हर जगह स्वीकृित मिल चुकी है.
पत्थलगड़ी पर चुप्पी, लीज देने के पत्र को पढ़ने के बाद देंगे जवाब : मुंडा
पत्रकारों से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकारी जमीन को लीज पर देने के फैसले को अभी तक उन्होंने देखा नहीं है. पूरे कानून का अध्ययन करने के बाद ही वह कोई जवाब दे पायेंगे. पत्थलगड़ी के मुद्दे पर कुछ भी बताने से इनकार किया. कार्यक्रम में साकची मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, नंदजी प्रसाद, राजकुमार श्रीवास्तव, विनोद सिंह, अभय सिंह उज्जैन, नीरू सिंह, रामनारायण शर्मा, अनिल सिंह, अजय श्रीवास्तव, अनिल मोदी, सांवरमल शर्मा, शिव पूजन सिंह, मधुलिका मेहता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement