जमशेदपुर: सुप्रीम कोर्ट के जज मदन बी लोकुर ने शनिवार को करनडीह स्थित बाल सुधार संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बाल सुरक्षा भिन्न बालक के वार्ड और कानूनी अपराध कर आये किशोरों के वार्ड, उनके केस रिकार्ड, खान- पान, शिक्षा आदि की जानकारी ली.
उन्होंने जिला बाल संरक्षण संस्था के पदाधिकारियों के कार्यो एवं उनकी परेशानियों, गृहपति से किशोरों को दिये जाने वाले खान- पान के संबंध में जानकारी ली.
निरीक्षण के दौरान जोनल जज डीएन पटेल, हाइकोर्ट के जज आरआर प्रसाद, एनएन तिवारी, जिला सत्र न्यायाधीश एबी सिंह, डालसा के राजेश कुमार, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट पवन कुमार, वरीय आरक्षी अधीक्षक एवी होमकर, सिटी एसपी कार्तिक एस, एडीएम बालकृष्ण मुंडा व अन्य उपस्थित थे.