जमशेदपुर : जमशेदपुर से रांची लौटने के दौरान सोनारी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का हेलीकाॅप्टर खराब हो गया. इस कारण मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे देर से रांची के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री मंगलवार को जिला परिषद के इंजीनियर एसके विद्यार्थी के बेटे की शादी में भाग लेने दिन के करीब 2.30 बजे जमशेदपुर पहुंचे थे. आधे घंटे बाद दोपहर तीन बजे वह रांची जाने के लिए फिर से एयरपोर्ट पहुंचे. रांची में उन्हें कैबिनेट की बैठक में भाग लेना था. पर एयरपोर्ट पहुंचने पर पायलट और उनके ओएसडी राकेश चौधरी ने बताया कि हेलीकॉप्टर में खराबी आ गयी है. इसके बाद रांची से दूसरा हेलीकॉप्टर मंगाया गया. शाम करीब छह बजे वह रांची के लिए रवाना हो सके.
BREAKING NEWS
Advertisement
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर खराब, देर से पहुंचे रांची
जमशेदपुर : जमशेदपुर से रांची लौटने के दौरान सोनारी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का हेलीकाॅप्टर खराब हो गया. इस कारण मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे देर से रांची के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री मंगलवार को जिला परिषद के इंजीनियर एसके विद्यार्थी के बेटे की शादी में भाग लेने दिन के करीब 2.30 बजे जमशेदपुर पहुंचे थे. आधे […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement