28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

आज सुबह कोहरा दिन में निकलेगी धूप

जमशेदपुर. जमशेदपुर व आसपास के इलाकों में सोमवार को आसमान साफ रहेगा, हालांकि सुबह कोहरा छाये रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना जतायी है. रविवार को शहर के अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी. शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री था, जो […]

जमशेदपुर. जमशेदपुर व आसपास के इलाकों में सोमवार को आसमान साफ रहेगा, हालांकि सुबह कोहरा छाये रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना जतायी है. रविवार को शहर के अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी. शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री था, जो रविवार को बढ़कर 31.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.

वहीं न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी है. शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री था, जो रविवार को 20.4 डिग्री पर पहुंच गया. हवा में आर्द्रता अधिकतम 94 तथा न्यूनतम 54 फीसदी रही. शनिवार को न्यूनतम आर्द्रता 81 फीसदी दर्ज की गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें