28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

12 पुलिसकर्मी को मिलेगा पदक

स्थापना दिवस. बेहतर काम करने वाले कोल्हान के पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित जमशेदपुर : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बेहतर ढंग से काम करने वाले कोल्हान के 12 पुलिसकर्मी को पदक प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा. इसमें जमशेदपुर के उलीडीह थाना प्रभारी मुकेश कुमार चौधरी को वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित […]

स्थापना दिवस. बेहतर काम करने वाले कोल्हान के पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

जमशेदपुर : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बेहतर ढंग से काम करने वाले कोल्हान के 12 पुलिसकर्मी को पदक प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा. इसमें जमशेदपुर के उलीडीह थाना प्रभारी मुकेश कुमार चौधरी को वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जायेगा.
इस माैके पर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के हाथों से पुलिसकर्मी को पदक से अलंकृत किया जायेगा . कार्यक्रम का आयोजन रांची मुख्यालय में किया जायेगा.
इनको मिलेगा वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक
सकलदेव राम पुलिस उपाधीक्षक, चक्रधरपुर
संजीव कुमार बेसरा अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला,जमशेदपुर
पुअनि मुकेश कुमार चौधरी उलीडीह थाना प्रभारी, जमशेदपुर
अनि गौतम कुमार चाईबासा
आरक्षी राजकिशोर गोप चाईबासा
रक्षी दीपक कुमार चाईबासा
आरक्षी सुखलाल सरदार चाईबासा
आरक्षी जितेंद्र सिंह मुंडा चाईबासा
सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक
हवलदार संजय कुमार महतो जमशेदपुर
हवलदार रतन कुमार साव जमशेदपुर
हवलदार अवतार बेग जमशेदपुर
स्थायी ऑपरेटर नहीं
नहीं बन रहा प्रमाण पत्र
जैंतगढ़. मनकी मुंडा संघ के पूर्व अंचल अध्यक्ष जमादार लागुरी ने कहा कि जगन्नाथपुर अंचल कार्यालय में स्थायी ऑपरेटर नहीं है. इस कारण किसी तरह का प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है. प्रज्ञा केन्द्रों की उदासीन रवैया और अंचल मुख्यालय में डाटा ऑपरेटर नहीं रहने का खामियाजा आवेदनकर्ताअों को उठाना पड़ रहा है. आवेदनकर्ता जाति, आवासीय, आय, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें