चुनाव में खाखड़ीपाडा पंचायत के देबू गोप, पूर्वी कालीमाटी के अमित श्रीवास्तव उर्फ चंचल श्रीवास्तव, पश्चिम घाघीडीह के रीना मंडल, पूर्वी हलुदबनी के सीता मांझी को उपाध्यक्ष, उत्तर पूर्वी गदडा के बिरजू पात्रो को महासचिव, सारजामदा के बबलू करुआ, पुड़ीहासा पंचायत के अभिषेक दास, उत्तर करनडीह पंचायत के शंकर यादव, पूर्वी कालीमाटी पंचायत के नितेश कुमार, दक्षिण सुसनीगड़िया पंचायत के हरीश कुमार, उत्तर पूर्वी बागबेड़ा पंचायत के संतोष कुमार लाल को सह कोषाध्यक्ष, दक्षिण करनडीह के मानको हेंब्रम व बागबेड़ा काॅलोनी पंचायत के सुनील गुप्ता को संगठन सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी सुनील गुप्ता को दी गयी है. बैठक में उत्तर कीताडीह पंचायत के उप मुखिया संदीप शर्मा उर्फ बॉबी, पानो सोरेन, मानको हेंब्रम, रीना मंडल समेत अन्य मौजूद थे.
Advertisement
सत्यवीर सिंह बने उपमुखिया संघ के अध्यक्ष
जमशेदपुर. दक्षिण मध्य छोटा गोविंदपुर के उपमुखिया सत्सवीर सिंह को जमशेदपुर प्रखंड उपमुखिया संघ का अध्यक्ष बनाया गया. रविवार को कीताडीह पंचायत भवन में 55 पंचायतों के उपमुखिया की बैठक में श्री सिंह का चुनाव किया गया. चुनाव में खाखड़ीपाडा पंचायत के देबू गोप, पूर्वी कालीमाटी के अमित श्रीवास्तव उर्फ चंचल श्रीवास्तव, पश्चिम घाघीडीह के […]
जमशेदपुर. दक्षिण मध्य छोटा गोविंदपुर के उपमुखिया सत्सवीर सिंह को जमशेदपुर प्रखंड उपमुखिया संघ का अध्यक्ष बनाया गया. रविवार को कीताडीह पंचायत भवन में 55 पंचायतों के उपमुखिया की बैठक में श्री सिंह का चुनाव किया गया.
12 को प्रखंड कार्यालय पर धरना- प्रदर्शन
उपमुखिया संघ ने 12 सितंबर को प्रखंड कार्यालय के सामने धरना- प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. संघ के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि विभिन्न पंचायत के कुछ मुखिया उपमुखिया पर बेबुनियाद आरोप लगाकर प्रताड़ित करते हैं. केस में फंसा देने की धमकी देते हैं. उपमुखिया संघ उपमुखिया को प्रताड़ित करने वाले मुखिया के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement