17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दूसरे जेल भेजे जायेंगे सात बंदी

घाघीडीह. विक्रम रांची, टीटू हजारीबाग, हरेराम जायेगा पलामू जेल जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद अखिलेश सिंह और परमजीत सिंह गिरोह के सात बंदियों को राज्य के दूसरे जेल में भेजने का आदेश जेल आइजी प्रशांत कुमार ने दिया है. डीसी और एसएसपी ने घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंदियों को राज्य के दूसरे जेल […]

घाघीडीह. विक्रम रांची, टीटू हजारीबाग, हरेराम जायेगा पलामू जेल

जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद अखिलेश सिंह और परमजीत सिंह गिरोह के सात बंदियों को राज्य के दूसरे जेल में भेजने का आदेश जेल आइजी प्रशांत कुमार ने दिया है. डीसी और एसएसपी ने घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंदियों को राज्य के दूसरे जेल में भेजने की अनुशंसा जेल आइजी से किया था. अनुशंसा के आधार पर जेल आइजी ने कारा हस्तक के नियम 770बी के तहत सात बंदियों को घाघीडीह जेल से राज्य के दूसरों जेलों में स्थानांतरण करने की अनुमति प्रदान कर दी है.
बंदियों को राज्य के दूसरे जेल में भेजने से इनका नेटवर्क टूटेगा और शहर और जेल की सुरक्षा में सुधार होगा. इससे पूर्व अखिलेश सिंह गिरोह के ही सुधीर दुबे को रांची और कन्हैया सिंह को डाल्टेनगंज भेजा गया था.
बंदी का नाम कहां भेजा जायेगा
विक्रम शर्मा बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, रांची
हरेराम सिंह केंद्रीय कारा मेदिनीनगर, पलामू
विनोद सिंह उर्फ मोगली मंडल कारा, लातेहार
सोनू सिंह उर्फ विक्की कारा गढ़वा
टीटू उर्फ रमेश शर्मा लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग
मोहन यादव मंडल कारा गिरिडीह
शाहनवाज खान उर्फ छोटू बच्चा केंद्रीय कारा दुमका
इलाज के दौरान मौत, हंगामा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें