22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जिले में 96 प्रतिशत हुई धान की रोपनी

जमशेदपुर. जुलाई से अब तक जिले में अच्छी बारिश होने के कारण लक्ष्य के 96 प्रतिशत धान की रोपनी हो चुकी है. जिले में 1,10,000 हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य तय किया गया था, जिसकी तुलना में अब तक 1,05,600 हेक्टेयर में धान की रोपनी हो चुकी है. जुलाई के प्रारंभ में वर्षा […]

जमशेदपुर. जुलाई से अब तक जिले में अच्छी बारिश होने के कारण लक्ष्य के 96 प्रतिशत धान की रोपनी हो चुकी है. जिले में 1,10,000 हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य तय किया गया था, जिसकी तुलना में अब तक 1,05,600 हेक्टेयर में धान की रोपनी हो चुकी है.

जुलाई के प्रारंभ में वर्षा की खराब स्थिति होने के कारण जिले में धान की खेती को लेकर चिंता उत्पन्न होने लगी थी. जिले में 92 प्रतिशत दलहन अौर 86 प्रतिशत तेलहन की रोपनी हुई है. जुलाई-अगस्त में सामान्य से ज्यादा हुई वर्षापात.

जून में जहां सामान्य से 47.62 प्रतिशत कम (सामान्य 247. 80 मिलीमीटर, हुई 118 मिमी) वर्षा हुई थी, लेकिन जुलाई (28 प्रतिशत) अौर अगस्त (17.5 प्रतिशत) में अब तक सामान्य से ज्यादा वर्षा हुई है. जुलाई में सामान्य वर्षापात 316.40 की तुलना में 404.40 (88 अधिक) मिमी वर्षा हुई. अगस्त में सामान्य वर्षापात 197.67 की तुलना में अब तक 232.20 (34.5 मिमी अधिक) वास्तविक वर्षापात हुई है.

प्रखंडवार लक्ष्य अौर रोपनी की स्थिति (हेक्टेयर में)
प्रखंड धान लक्ष्य रोपनी दलहन लक्ष्य रोपनी तेलहन लक्ष्य रोपनी
जमशेदपुर 2900 2752 1606 1516 102 88
पोटका 17757 17047 4326 3975 318 273
पटमदा 14600 14055 2368 2066 267 226
बोड़ाम 7614 7257 1300 1167 168 132
मुसाबनी 4688 4415 1465 1311 157 135
डुमरिया 7067 6835 1959 1812 237 218
घाटशिला 10400 9945 1451 1343 271 254
धालभूमगढ़ 8700 8220 1310 1241 245 210
चाकुलिया 12847 12256 2065 1922 346 296
बहरागोड़ा 18062 17765 2780 2612 416 342
गुड़ाबांधा 5365 5053 1070 996 123 105
कुल 1,10,000 1,05,600 21700 19964 2650 2279

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें